हिज़्बुल्लाह का इस्राईल पर करारा वार, बैरक तबाह
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i130098-हिज़्बुल्लाह_का_इस्राईल_पर_करारा_वार_बैरक_तबाह
लेबनान के इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन हिज़बुल्लाह ने देश के दक्षिण में इस्राईली बैरक पर मिसाइल हमले की सूचना दी है।
(last modified 2023-11-11T09:30:03+00:00 )
Nov ११, २०२३ १४:३२ Asia/Kolkata
  • हिज़्बुल्लाह का इस्राईल पर करारा वार, बैरक तबाह

लेबनान के इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन हिज़बुल्लाह ने देश के दक्षिण में इस्राईली बैरक पर मिसाइल हमले की सूचना दी है।

अल-मयादीन चैनल के अनुसार, हिज़्बुल्लाह ने एक बयान में कहा कि लेबनान का प्रतिरोधकर्ता बल, ग़ज़्ज़ा पट्टी के निवासियों और उनके बहादुर प्रतिरोध के समर्थन में, दक्षिणी लेबनान के अवैध अधिकृ गांव हुनीन के रामीम बैरक को निशाना बनाने में सफल रहे।

हिज़्बुल्लाह ने इस बात पर ज़ोर दिया कि लेबनानी संघर्षकर्ताओं ने यह हमला रॉकेटों के ज़रिए किया और इस हमले में कई ज़ायोनी सैनिक मारे गए या घायल हुए।

इसके अलावा, इस्राईल के हदब अल-बुस्तान अड्डे पर लेबनान की ओर से 2 रॉकेटों से हमला किया गया।

इससे पहले हिज़्बुल्लाह ने तीन आत्मघाती ड्रोनों से एक ज़ायोनी अड्डे और इस्राईलियों के एकत्रित होने के ठिकाने को भी निशाना बनाया था। पहले ऑप्रेशन में इस्राईली सेना के यफ़्ताह बेस को एक ड्रोन से निशाना बनाया गया था, दूसरे ऑप्रेशन में रामोत नफ़्ताली की ज़ायोनी बस्ती के पास ज़ायोनियों के एकत्रित होने की जगह को दो ड्रोन से निशाना बनाया गया था। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।