ग़ज़्ज़ा पर इस्राईल के बर्बर हमले जारी, 31 अन्य फ़िलिस्तीनी शहीद
उत्तरी ग़ज़्ज़ा के जेबालिया कैंप पर इस्राईल के ताज़ा हमलों में 31 अन्य फ़िलिस्तीनी शहीद हो गये।
समाचार सूत्रों ने सोमवार रात ग़ज़्ज़ा के उत्तर में स्थित जेबालिया शिविर पर इस्राईल के युद्धक विमानों के हमले में 31 फ़िलिस्तीनी के शहीद होने की ख़बर दी है।
इर्ना के अनुसार इस्राईली सेना ने जेबालिया शिविर में 12 घरों पर बमबारी की और उन्हें पूरी तरह से नष्ट कर दिया। इस रिपोर्ट के मुताबिक इस हमले में 31 फिलिस्तीनी शहीद हो गए जबकि 9 लोग घायल हुए हैं।
उधर फ़िलिस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि ज़ायोनी सैनिकों की बमबारी में नष्ट हुए घरों के मलबे में लगभग 3 हज़ार फ़िलिस्तीनी दबे हुए हैं।
फ़िलिस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, 3 हज़ार फ़िलिस्तीनी अभी भी इस्राईल के क्रूर हमलों से नष्ट हुए घरों के मलबे के नीचे दबे हुए हैं। इस रिपोर्ट के मुताबिक 3 हज़ार में लगभग 1700 बच्चे मलबे के ढेर में दबे हुए हैं।
ग़ज़्ज़ा पर इस्राईल के पाश्विक हमलों में शहीद होने वालों की संख्या 11 हज़ार से अधिक हो गयी है।
ग़ज़्ज़ा पर इस्राईल के हमलों के दौरान शहीद होने वाले फ़िलिस्तीनियों की संख्या बढ़कर 11 हज़ार 240 हो गयी हैं जिनमें 4630 बच्चे और लगभग 3130 महिलाएं शामिल हैं।
इस्राईल के हमलों में घायल होने वाले फ़िलिस्तीनियों की संख्या 29 हज़ार हो गयी है जिनमें 70 प्रतिशत बच्चे हैं। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए