जायोनी सैनिकों के 62 वाहनों को तबाह कर दियाः हमास
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i130318-जायोनी_सैनिकों_के_62_वाहनों_को_तबाह_कर_दियाः_हमास
अपनी मातृभूमि की आज़ादी के लिए लड़ने वाले फिलिस्तीन के हमास संगठन ने एलान किया है कि गत चार दिनों के अंदर उसने जायोनी सैनिकों के 62 वाहनों को तबाह कर दिया है।
(last modified 2023-11-18T02:46:40+00:00 )
Nov १८, २०२३ ०७:३१ Asia/Kolkata
  • जायोनी सैनिकों के 62 वाहनों को तबाह कर दियाः हमास

अपनी मातृभूमि की आज़ादी के लिए लड़ने वाले फिलिस्तीन के हमास संगठन ने एलान किया है कि गत चार दिनों के अंदर उसने जायोनी सैनिकों के 62 वाहनों को तबाह कर दिया है।

हमास की सैनिक शाखा अलक़स्साम ब्रिगेड के प्रवक्ता अबू उबैदा ने कहा है कि गत चार दिनों के दौरान अतिग्रहणकारी सैनिकों के 62 वाहनों को बेकार कर दिया गया। उन्होंने कहा कि अलक़स्साम ब्रिगेड के संघर्षकर्ता कल बैते हानून में उस इमारत को ध्वस्त करने में सफल हो गये जिसमें जायोनी सैनिक एकत्रित हुए थे।

उन्होंने कहा कि हमास के संघर्षकर्ता रणक्षेत्र में हैं और वे एक सड़क से दूसरी सड़क तक जायोनी सैनिकों और उनके वाहनों का पीछा करते हैं। इसी प्रकार उन्होंने कहा कि हमास ने लंबे युद्ध के लिए स्वयं को तैयार कर रखा है और अतिग्रहणकारी सैनिक जितना अधिक गज्जा में रहेंगे उतना अधिक उन्हें क्षति पहुंचायेंगे। अबू उबैदा ने कहा कि अतिग्रहणकारी सैनिक नवजातों और आम नागरिकों के खिलाफ अपने अपराधों को जारी रखे हुए हैं।

अलकस्साम ब्रिगेड के प्रवक्ता ने बल देकर कहा कि अलकस्साम के संघर्षकर्ताओं ने बहुत से मोर्चों पर जायोनी सैनिकों को पीछे हटने पर बाध्य कर दिया। इसी प्रकार उन्होंने अश्शेफ़ा अस्पताल में जायोनी सैनिकों के दाखिल होने को विश्व समुदाय के लिए एक अपमान बताया।

जायोनी सैनिकों ने दावा किया था कि अश्शेफ़ा अस्पताल में हमास ने कुछ बंधकों रखा है और उसके नीचे सुरंग और हमास के सैनिक केन्द्र हैं परंतु अंत में पता चला कि जायोनी सैनिकों के समस्त दावे झूठे और मनगढंत हैं। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।