अमरीका और यूरोपीय संघ अन्तर्राष्टीय नियमों को महत्व नहीं देतेः हमास
हमास का कहना है कि ग़ज़्ज़ा में जनसंहार, पश्चिम के इशारे पर हो रहा है।
हमास ने ग़ज़्ज़ा में निर्दोषों की हत्या का ज़िम्मेदार अमरीका और यूरोपी संघ को बताया है। यूरोपीय संघ की विदेश नीति के प्रभारी के वक्तव्य की हमास ने कड़ी निंदा की है। फ़िलिस्तीन के इस्लामी प्रतिरोध आन्दोलन हमास ने जोज़ेंफ बोरेल के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
यूरोपीय संघ की विदेश नीति के प्रभारी ने अवैध ज़ायोनी शासन की यात्रा के दौरान अपने एक बयान में कहा था कि हमास और इस्राईल के युद्ध की समाप्ति के बाद ग़ज़्ज़ा में फ़िलिस्तीनियों को फ़िलिस्तीनी प्रशासन की निगरानी में ज़िंदगी गुज़ारनी चाहिए। इसी के साथ उन्होंने हमास को धमकाते हुए कहा कि हमास का अब कोई भविष्य नहीं है।
यूरोपीय संघ की विदेशनीति के प्रभारी बोरेल के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए फ़िलिस्तीन के इस्लामी प्रतिरोध आन्दोलन ने ग़ज़्ज़ा में ज़ायोनियों द्वारा किये जाने वाले अपराधों का ज़िम्मेदार उन्हीं को बताया है।
हमास के बयान में आया है कि रामल्ला में संवाददाता सम्मेलन में जोसेफ बोरेल ने नैतिकता और कूटनीति दोनों की सीमाओं को तोड़ दिया। इस बयान के अनुसार अमरीका और यूरोपीय संघ के लिए अन्तर्राष्ट्रीय क़ानून इस समय मूल्यहीन हो गए हैं। वे दोनो ही अवैध ज़ायोनी शासन को हरी झंडी दिखाकर ग़ज़्ज़ा में फ़िलिस्तीनियों का जनसंहार करवा रहे हैं। हमास का कहना है कि एसी स्थति में प्रतिरोध करना हम फ़िलिस्तीनियों का क़ानूनी अधिकार है।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए