ग़ज़्ज़ा में स्कूल पर हमले में 200 फ़िलिस्तीनी शहीद
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i130340-ग़ज़्ज़ा_में_स्कूल_पर_हमले_में_200_फ़िलिस्तीनी_शहीद
ग़ज़्ज़ा में स्कूल, अस्पताल, मस्जिद या किसी भी अन्य चीज़ को ज़ायोनी सैनिक नहीं छोड़ रहे हैं।
(last modified 2023-11-18T10:37:28+00:00 )
Nov १८, २०२३ १६:०७ Asia/Kolkata
  • ग़ज़्ज़ा में स्कूल पर हमले में 200 फ़िलिस्तीनी शहीद

ग़ज़्ज़ा में स्कूल, अस्पताल, मस्जिद या किसी भी अन्य चीज़ को ज़ायोनी सैनिक नहीं छोड़ रहे हैं।

स्कूल में पनाह लेने वाले फ़िलिस्तीनियों को भी इस्राईली सेना नहीं छोड़ रही है।  उत्तरी ग़ज़्ज़ा में एक स्कूल पर ज़ायोनियों की बमबार में कम से कम 200 फ़िलिस्तीनी शहीद हो गए।  फ़्रार्स न्यूज़ के अनुसार इस्राईल के युद्धक विमानों ने शनिवार की शाम उत्तरी ग़ज़्ज़ा में "अलफ़ाख़ूरा" नामक स्कूल पर बमबारी की। 

फ़िलिस्तीनियों का यह स्कूल, जेबालिया शरणार्थी शिविर में था।  प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि स्कूल पर भीषण बमबारी में कम से कम 200 फ़िलिस्तीनी मारे गए। 

यह वह स्कूल है जिसमें युद्ध से प्रभावित सैकड़ों फ़िलिस्तीनियों ने पनाह ले रखी थी।  ग़ज़्ज़ा में इस स्कूल पर बमबारी के साथ ही वहां के एक अन्य स्कूल तेल अज्ज़अतर को भी हमले का निशाना बनाया गया।  इस समय ग़ज़्ज़ा के जिबालिया क्षेत्र पर ज़ायोनियों की ओर से भीषण बमबारी की जा रही है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए