ग़ज़्ज़ा युद्ध, 13 हज़ार से अधिक फ़िलिस्तीनी शहीद
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i130390-ग़ज़्ज़ा_युद्ध_13_हज़ार_से_अधिक_फ़िलिस्तीनी_शहीद
ग़ज़्ज़ा सरकार के सूचना कार्यालय ने रविवार को बताया कि ग़ज़्ज़ा पर ज़ायोनी शासन के हमले की शुरुआत के बाद से 13 हज़ार से अधिक लोग शहीद हो चुके हैं जिनमें से 5 हज़ार 500 बच्चे और 3 हज़ार 500 महिलाएं शामिल हैं।
(last modified 2023-11-20T04:05:18+00:00 )
Nov २०, २०२३ ०९:३४ Asia/Kolkata
  • ग़ज़्ज़ा युद्ध, 13 हज़ार से अधिक फ़िलिस्तीनी शहीद

ग़ज़्ज़ा सरकार के सूचना कार्यालय ने रविवार को बताया कि ग़ज़्ज़ा पर ज़ायोनी शासन के हमले की शुरुआत के बाद से 13 हज़ार से अधिक लोग शहीद हो चुके हैं जिनमें से 5 हज़ार 500 बच्चे और 3 हज़ार 500 महिलाएं शामिल हैं।

फ़ार्स न्यूज़ एजेंसी के अनुसार, ग़ज़्ज़ा सरकार के सूचना कार्यालय ने यह भी कहा कि ज़ायोनी शासन की बमबारी में 6 हज़ार से अधिक लोग लापता हो गए हैं जिनमें 4 हज़ार महिलाएं और बच्चे शामिल हैं।

ग़ज़्ज़ा पट्टी पर ज़ायोनी शासन के हमलों के दौरान 30 हज़ार लोग घायल हुए जिनमें 75 प्रतिशत से अधिक महिलाएं और बच्चे हैं।

इस कार्यालय ने बताया कि ग़ज़्ज़ा पर ज़ायोनी शासन के हमलों के दौरान 201 डॉक्टर और 22 पुलिसकर्मी भी शहीद हुए हैं।

इस्राईल के हमलों 97 सरकारी केंद्र और 83 मस्जिदें पूरी तरह से नष्ट हो गईं और 166 मस्जिदें आंशिक रूप से ख़राब हो गई हैं। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।