ग़ज़्ज़ा में स्थाई युद्ध विराम होना चाहिएःरेडक्रास
अन्तर्राष्ट्रीय रेडक्रास ने ग़ज़्ज़ा में एक स्थाई युद्ध विराम की मांग की है।
फार्स न्यूज़ के अनुसार रविवार को रेडक्रास की ओर से एलान किया गय कि ग़ज़्ज़ा की हालत को देखते हुए वहां पर एक स्थाई संघर्ष विराम की ज़रूरत है।
ग़ज़्ज़ा में शुक्रवार को स्थानीय समय के अनुसार सुबह आठ बजे से संघर्ष विराम आरंभ हुआ था जिसके दौरान बंदियों का आदान-प्रदान किया गया। इधर क़तर की ओर से भी घोषणा की गई है कि वह ग़ज़्ज़ा में युद्ध विराम की समयसीमा को बढ़ाने के लिए अपने प्रयास जारी रखे हुए है। ग़ज़्ज़ा में जारी संघर्ष विराम का आज अन्तिम दिन है।
हमास की ताक़त का लोहा मानते हुए बुधवार को क़तर और मिस्र की मध्यस्था के बाद अवैध ज़ायोनी शासन का मंत्रीमण्डल एक अस्थाई संघर्ष विराम के लिए विवश हुआ था। अपने हिसाब से तो इस शासन से फ़िलिस्तीनियों, विशेषकर हमास के विरुद्ध हर संभव कार्यवाहियां कीं किंतु उसको कोई नतीजा नहीं मिला। अंततः यह शासन मजबूरी में युद्ध विराम के लिए तैयार हुआ।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए