अंतर्राष्ट्रीय संगठनों की चेतावनी, अगर जंग फिर शुरु हुई तो..
वर्ल्ड रेड क्रॉस सोसाइटी के प्रवक्ता ने बुधवार की सुबह कहा है कि हम उत्तरी ग़ज़्ज़ा में लोगों तक सहायता पहुंचाने में सक्षम नहीं हैं।
उन्होंने कहा है कि ग़ज़्ज़ा की जनता को ज़रूरी मदद पहुंचाने के लिए संघर्ष विराम जारी रखने की जरूरत है। उन्होंने कहा है कि ग़ज़्ज़ा में राहत अभियान में भी तेजी की जरूरत है।
दूसरी ओर विश्व खाद्य संगठन "डब्ल्यूएफडी" के कार्यकारी निदेशक सिंडी मैक्केन ने चेतावनी दी है कि अगर इस्राईल और हमास के बीच संघर्ष विराम समाप्त होता है और युद्ध फिर से शुरू होता है, तो ग़ज़्ज़ा में भुखमरी शुरू हो जाएगी।
उन्होंने कहा कि ग़ज़्ज़ा में जो हो रहा है वह दुखद है और हमें हर हाल में ग़ज़्ज़ा के लोगों तक खाना पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि ज़रूरत इस बात की है कि हम खुद वहां जाकर संतुष्ट हो सकें कि जरूरतमंदों तक खाना पहुंच रहा है। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए