संघर्ष विराम के हनन के ज़िम्मेदार, वाशिग्टन और तेलअवीव-हमास
ज़ायोनियों ने ग़ज़्ज़ा पर फिर से हमले शुरू कर दिये हैं जिसके लिए हमास ज़ायोनी शासन और संयुक्त राज्य अमरीका को ज़िम्मेदार बता रहा है।
फिलिस्तीन के इस्लामी प्रतिरोध आंन्दोलन हमास ने अमरीका और इस्राईल को संघर्ष विराम के टूटने का कारण बताया है। ग़ज़्ज़ा की पट्टी पर ज़ायोनियों द्वारा फिर से हमले किये जाने के संदर्भ में हमास के नेता ने इसके लिए तलेअवीव और वाशिग्टन को ज़िम्मेदार बताया है।
ओसामा हमदान ने शुक्रवार को कहा कि हमास के भीतर दुश्मन का मुक़ाबला करने और उसको परास्त करने की क्षमता पाई जाती है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रतिरोध आगे भी जारी रहेगा।
हमास के नेता ने कहा कि हम अब भी फ़िलिस्तीनियों के हितों के अनुसार संघर्ष विराम के हित में हैं किंतु इस्राईल पर भरोसा नहीं किया जा सकता। उनका कहना था कि फ़िलिस्तीन के परिवेष्टन के समाप्त होने की स्थति में ही यह संकट समाप्त हो सकता है।
इसी बीच हमास की सैन्य शाखा इज़्ज़ुद्दीन क़स्साम की ओर से घोषणा की गई है कि असक़लान, बेअरेसबअ और ग़लाफ क्षेत्रों पर राकेटों से हमले किये गए। इसी बीच ख़बर आई है कि उत्तरी ग़ज़्ज़ा में 4 ज़ायोनी सैनिक घायल हो गए जिनको हैलिकाप्टर के ज़रिये अस्पताल पहुंचाया गया है।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए