इस्राईल पर हिज़्बुल्लाह का जवाबी हमला, कई सैनिक ढेर
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i130798-इस्राईल_पर_हिज़्बुल्लाह_का_जवाबी_हमला_कई_सैनिक_ढेर
लेबनान के इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन हिज़्बुल्लाह ने इस्राईल के दो सैन्य ठिकानों पर हमला किया है।
(last modified 2023-12-02T07:34:25+00:00 )
Dec ०२, २०२३ १३:०० Asia/Kolkata
  • इस्राईल पर हिज़्बुल्लाह का जवाबी हमला, कई सैनिक ढेर

लेबनान के इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन हिज़्बुल्लाह ने इस्राईल के दो सैन्य ठिकानों पर हमला किया है।

हिज़्बुल्लाह ने शुक्रवार को एक बयान में घोषणा की है कि उसने ग़ज़्ज़ा की जनता का समर्थन जारी रखते हुए ज़ायोनी सेना के रामिया सैन्य अड्डे को निशाना बनाया है।

तेल अवीव द्वारा युद्धविराम के विस्तार में अनाकानी करने के बाद ग़ज़्ज़ा पट्टी में सात दिवसीय अस्थायी युद्धविराम और हमास तथा इस्राईल के बीच कुछ क़ैदियों की अदला-बदली का छठां चरण गुरुवार को अंजाम पाया।

ग़ज़्ज़ा पर इस्राईल के हमलों के बाद हिज़्बुल्लाह ने भी ज़ायोनी ठिकानों पर अपने हमले शुरू कर दिए हैं।

हिज़बुल्लाह के बयान में कहा गया है कि उसने रामिया सैन्य अड्डे के आसपास इस्राईली सैन्य तैनाती स्थलों को निशाना बनाया था जिससे कई इस्राईली घायल हो गए। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।