अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं का बयान, ग़ज़्ज़ावासियों के लिए कोई जगह सुरक्षित नहीं
यूनिसेफ की कार्यकारी निदेशक ने ग़ज़्ज़ा पट्टी में जीवन की स्थिति के बारे में चेतावनी देते हुए ज़ोर दिया है कि ग़ज़्ज़ा पट्टी बच्चों के लिए दुनिया में सबसे खतरनाक जगह मानी जाती है।
यूनिसेफ की कार्यकारी निदेशक कैथरीन रसेल ने कहा कि ग़ज़्ज़ा पट्टी एक बार फिर बच्चों के रहने के लिए दुनिया की सबसे खतरनाक जगह बन गई है।
उन्होंने आगे कहा कि कड़ाके की सर्दी का मौसम आ रहा है इसलिए जिसके पास भी इन बच्चों की मदद के लिए जरूरी संसाधन और संभावनाएं हैं उन्हें मदद करनी चाहिए।
इससे पहले संयुक्त राष्ट्र संघ के उप महासचिव मार्टिन ग्रिफिथ्स ने भी कहा था कि ग़ज़्ज़ा पट्टी के निवासियों के लिए कोई सुरक्षित जगह नहीं है।
उन्होंने आगे कहा कि महिलाओं और बच्चों समेत ग़ज़्ज़ा के सभी निवासी लगातार दूसरे महीने इस्राईल के हमलों से डरे हुए हैं, वे मृत्यु, विनाश और बीमारी के साये में रहते हैं।
ग्रिफिथ्स ने कहा कि पिछले हफ्ते साबित हुआ कि जब हथियारों को खामोश कर दिया जाता है तो क्या होता है और खान यूनिस की स्थिति इस बात की दिल दहला देने वाली याद दिलाती है कि जब हथियारों को खामोश नहीं किया जाता तो क्या होता है। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए