इस्राईल के कई इलाक़ों पर हमास का बड़ा हमला
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i130884-इस्राईल_के_कई_इलाक़ों_पर_हमास_का_बड़ा_हमला
इस्राईली सेना ने ग़ज़्ज़ा के साथ ही पश्चिमी तट पर भी भीषण बमबारी की है।
(last modified 2023-12-05T02:08:16+00:00 )
Dec ०५, २०२३ ०७:३५ Asia/Kolkata
  • इस्राईल के कई इलाक़ों पर हमास का बड़ा हमला

इस्राईली सेना ने ग़ज़्ज़ा के साथ ही पश्चिमी तट पर भी भीषण बमबारी की है।

क़ेल्किल्या में अल-अक्सा ब्रिगेड ने घोषणा की है कि इस्राईली सेना के हमलों के जवाब में एक ज़ायोनी सैन्य वाहन को निशाना बनाया गया।

ग़ज़्ज़ा पर बमबारी करने के अलावा इस्राईली सेना ने वेस्ट बैंक के क़ल्किल्या क्षेत्र पर भी हमला किया।

ज़ायोनी सेना ने वेस्ट बैंक के शहर रामल्लाह के दक्षिण में अल-सामू क्षेत्र पर भी हमला किया जबकि रामल्लाह के उत्तर में जलाज़ोन शिविर पर भी इस्राईली सैनिकों के हमले की सूचना है।

दूसरी ओर ग़ज़्ज़ा में फ़िलिस्तीनी नागरिकों की हत्या के जवाब में अल-क़स्साम ब्रिगेड ने रॉकेट हमला करके अवैध अतिग्रहित शहर बेरे सबा को निशाना बनाया।

बेरे सबा  पर अल-क़स्साम ब्रिगेड के रॉकेट हमले के बाद इस शहर और आसपास के अन्य शहरों के बड़े हिस्सों में ख़तरे का अलार्म बजने लगा।

उसी समय, सराया अल-कुद्स बटालियन ने भी घोषणा की कि उसने 60 कैलिबर मोर्टार गोलों से इस्राईली सेना के कई ठिकानों को निशाना बनाया। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।