ग़ज़्ज़ा में 92 इस्राईली सैनिक मारे गये
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i130994-ग़ज़्ज़ा_में_92_इस्राईली_सैनिक_मारे_गये
इस्राईल ने स्वीकार किया है कि ग़ज्जा में ज़मीनी कार्यवाही आरंभ होने से लेकर अब तक 92 सैनिक मारे गये हैं।
(last modified 2023-12-08T11:26:23+00:00 )
Dec ०८, २०२३ १६:५५ Asia/Kolkata
  • ग़ज़्ज़ा में 92 इस्राईली सैनिक मारे गये

इस्राईल ने स्वीकार किया है कि ग़ज्जा में ज़मीनी कार्यवाही आरंभ होने से लेकर अब तक 92 सैनिक मारे गये हैं।

समाचार एजेन्सी फार्स प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार जायोनी संचार माध्यमों ने गज्जा पट्टी में होने वाली ज़मीनी कार्यवाही के दौरान जायोनी सेना के दो अफसरों के मारे जाने की सूचना दी है। अलमनार टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार जायोनी सेना ने स्वीकार किया है कि गज्जा में ज़मीनी कार्यवाही आरंभ होने से लेकर अब तक उसके 92 सैनिक मारे गये हैं।

इसी प्रकार जायोनी सेना ने कल भी अपने दो सैनिकों के मारे जाने की पुष्टि की थी।

ज्ञात रहे कि इस्राईली सेना के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार अलअक्सा तूफान के आरंभ से लेकर 413 इस्राईली सैनिक मारे गये हैं जबकि स्वतंत्र सूत्रों का कहना है कि इस्राईल अपने मारे जाने वाले सैनिकों और गैर सैनिकों की संख्या हमेशा छिपाता है और उसे बहुत कम करके बताता है। इस आधार पर मारे जाने वाले सैनिकों की संख्या उससे बहुत ज्यादा है जितना इस्राईल बता रहा है। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।