इस्राईली सेना का दाइशी व्यवहार भी सामने आ गया
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i131042-इस्राईली_सेना_का_दाइशी_व्यवहार_भी_सामने_आ_गया
जायोनी सैनिकों ने ग़ज्ज़ा पट्टी में आम फिलिस्तीनी नागरिकों के एक गुट को गिरफ्तार कर लिया है।
(last modified 2023-12-10T05:42:52+00:00 )
Dec १०, २०२३ ०७:३२ Asia/Kolkata
  • इस्राईली सेना का दाइशी व्यवहार भी सामने आ गया

जायोनी सैनिकों ने ग़ज्ज़ा पट्टी में आम फिलिस्तीनी नागरिकों के एक गुट को गिरफ्तार कर लिया है।

समाचार एजेन्सी फार्स की रिपोर्ट के अनुसार इस संबंध में जो वीडियो सामने आया है उसमें देखा जा सकता है कि गिरफ्तार किये जाने वाले आम फिलिस्तीनियों का हाथ पीछे से बंधा हुआ है। इसी प्रकार गिरफ्तार किये जाने वाले फिलिस्तीनियों की आंखों पर पट्टियां बंधी हैं और निर्वस्त्र करके उन्हें ज़मीन पर बिठाया गया है।

इस तस्वीर को देखकर विश्व जनमत में काफी प्रतिक्रिया जताई जा रही है। सोशल साइटों व प्लेटफार्मों का प्रयोग करने वाले कुछ यूज़र्स ने इस तस्वीर को देखने के बाद कहा है कि आतंकवादी गुट दाइश ने जैसा व्यवहार इराक और सीरिया में लोगों के साथ किया था वैसा ही व्यवहार जायोनी सैनिक फिलिस्तीनियों के साथ कर रहे हैं।

रोचक बात यह है कि आतंकी जायोनी सैनिकों ने जिन फिलिस्तीनियों को गिरफ्तार किया है उनका प्रतिरोधक गुटों से कोई संबंध नहीं है और सबके सब गज्जा के आम नागरिक हैं। राष्ट्रसंघ की अनरवा संस्था के प्रमुख हादी अलमाज़ून ने सीएनएन से साक्षात्कार में कहा है कि वे गिरफ्तार किये गये अधिकांश फिलिस्तीनियों को पहचानते हैं। उन्होंने इस इंटरव्यू में कहा कि गिरफ्तार किये गये फिलिस्तीनी न तो बंदी हैं और न ही हमास के संघर्षकर्ता बल्कि वे केवल आमनागरिक हैं जो अपने परिजनों के साथ वहां थे और वे वहां की स्थिति से मुक्ति पाना चाहते थे।

अलमाज़ून ने कहा कि एक बाप, भाई और एक दुकानदार की गिरफ्तारी को देखकर वे दंग रह गये। उन्होंने कहा कि हमारे परिजन उत्तरी गज्जा में रह गये हैं क्योंकि गज्जा के दक्षिण में उनके पास कोई जगह नहीं है और इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि हम कहां रहें क्योंकि मारे जाने की संभावना हर जगह मौजूद है तो फिर हम किस लिए गज्जा के उत्तर से दक्षिण जाने की कोशिश करें।

जानकार हल्कों का कहना है कि जायोनी सैनिकों को हमास से मुकाबले में कोई कामयाबी नहीं मिली है तो मजबूर होकर वे फिलिस्तीन के आम और निर्दोष लोगों से बदला रहे हैं। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।