इस्राईल की क्रूरता, हिज़्बुल्लाह के मुजाहिद की शवयात्रा पर ड्रोन हमला
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i131334-इस्राईल_की_क्रूरता_हिज़्बुल्लाह_के_मुजाहिद_की_शवयात्रा_पर_ड्रोन_हमला
इस्राईल ने एक बार फिर अपनी क्रूरता का प्रदर्शन करते हुए एक शवयात्रा पर ड्रोन हमला कर दिया।
(last modified 2023-12-19T04:29:25+00:00 )
Dec १९, २०२३ ०९:५४ Asia/Kolkata
  • इस्राईल की क्रूरता, हिज़्बुल्लाह के मुजाहिद की शवयात्रा पर ड्रोन हमला

इस्राईल ने एक बार फिर अपनी क्रूरता का प्रदर्शन करते हुए एक शवयात्रा पर ड्रोन हमला कर दिया।

ख़बरों के मुताबिक, इस्राईली सेना ने दक्षिणी लेबनान में हिज़बुल्लाह के एक शहीद मुजाहिद को दफ़नाने के लिए एकत्र सभा पर ड्रोन हमला कर दिया।

लेबनान की सरकारी समाचार एजेन्सी के अनुसार, एक इस्राईली ड्रोन ने दक्षिणी लेबनान में एक इमारत पर हमला किया जहां लेबनानी नागरिक हिज़्बुल्लाह के शहीद मुजाहिद को दफनाने के लिए एकत्र हुए थे।

हालिया दिनों में ग़ज़्ज़ा पट्टी में इस्राईली सेना द्वारा किए गए भयानक अपराधों और क्षेत्र में बड़ी संख्या में फिलिस्तीनियों की शहादत के बाद, हिज़्बुल्लाह ने अवैध अधिकृत क्षेत्रों के उत्तर में इस्राईल के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है। यह एक ऐसा कदम है जिससे ज़ायोनी नागरिकों में डर और घबराहट पैदा हो गई है।

इस्राईली सेना मज़लूम फ़िलिस्तीनियों के खिलाफ अपनी क्रूरता जारी रखती है और युद्ध के नियमों को ताक पर रखते हुए कोई भी अपराध और हमले से नहीं हिचकिचाती है। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।