शैख़ अली सलमान की सज़ा के विरुद्ध प्रदर्शन
बहरैन की अदालत द्वारा शैख़ अली सलमान की सज़ा में वृद्धि के विरोध में पूरे बहरैन में प्रदर्शनों का क्रम जारी है।
मरअतुल बहरैन वेबसाइट की रिपोर्ट अनुसार, राजधानी मनामा में सैकड़ों लोगों ने प्रदर्शन किए और शैख़ अली सलमान की रिहाई की मांग की। मनामा में दफ़ा 144 लागू होने के बावजूद प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतरे और उन्होंने आले ख़लीफ़ा शासन के विरुद्ध नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने इसी प्रकार आले ख़लीफ़ा के सबसे बड़े घटक ब्रिटेन का भी झंडा जलाया। प्रदर्शनकारियों ने इसी प्रकार राजधानी के दक्षिण में स्थित अलमआमीर व बेलादे क़दीम नामक क्षेत्र में भी प्रदर्शन किए और प्रदर्शनकारियों का दमन करने के लिए पुलिस कर्मियों ने उन पर रबड़ की गोलिया दाग़ी और आंसू गैस के गोले फ़ायर किए।
ज्ञात रहे कि बहरैन की एक अदालत ने सोमवार को अलवेफ़ाक़ पार्टी के महासचिव शैख़ अली सलमान की सज़ा, चार साल से बढ़ा कर नौ साल कर दी।
विपक्षी दल अलवेफ़ाक़ ने इस आदेश को अस्वीकार्य और उकसावे की कार्यवाही बताया है। अलवेफ़ाक़ ने घोषणा की कि मनामा की इस कार्यवाही से समस्या के राजनैतिक समाधान का मार्ग समाप्त हो गया है। (AK)