अगर बंधकों को ज़िन्दा चाहते हो तो जंग रोक दोः हमास
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i131456-अगर_बंधकों_को_ज़िन्दा_चाहते_हो_तो_जंग_रोक_दोः_हमास
अपनी मातृभूमि की आज़ादी के लिए संघर्ष करने वाले हमास ने नेतनयाहू को संबोधित करते हुए एलान किया है कि अगर अपने बंधकों को ज़िन्दा चाहते हो तो जंग बंद कर दो।
(last modified 2023-12-24T10:59:39+00:00 )
Dec २२, २०२३ १३:३१ Asia/Kolkata
  • अगर बंधकों को ज़िन्दा चाहते हो तो जंग रोक दोः हमास

अपनी मातृभूमि की आज़ादी के लिए संघर्ष करने वाले हमास ने नेतनयाहू को संबोधित करते हुए एलान किया है कि अगर अपने बंधकों को ज़िन्दा चाहते हो तो जंग बंद कर दो।

हमास की सैनिक शाखा इज्जुद्दीन कस्साम ने गज्जा में इस्राईल के बंधकों में से तीन का नया वीडियो जारी करके एलान किया है कि अगर बंधकों को ज़िन्दा चाहते हो तो जंग रोक दो। हमास की सैनिक शाखा इज़्ज़ुद्दीन कस्साम ने टेलीग्राम पर अपने आधिकारिक एकाउंट पर इस्राईल के तीन बंधकों की तस्वीर प्रकाशिक की।

इसी संबंध में अलजज़ीरा ने अलक़स्साम के हवाले से एलान किया है कि यह तीनों इस्राईली बंधक गज्जा पट्टी पर इस्राईल के पाश्विक हमलों में मारे जा चुके हैं। अलकस्साम ने यह वीडियो तीन भाषाओं अरबी, हिब्रू और अंग्रेजी में प्रकाशित किया है।

इज्जुद्दीन कस्साम ने अपने वीडियो संदेश में लिखा है कि हम इन बंधकों की जान बचाने का प्रयास कर रहे हैं जबकि नेतनयाहू उनकी हत्या करने का प्रयास कर रहे हैं।

ज्ञात रहे कि फिलिस्तीन के मज़लूम लोगों के खिलाफ इस्राईल के पाश्विक हमले में अब तक कई इस्राईली बंधक मारे जा चुके हैं जिसे लेकर इस्राईली बंधकों के परिवार जंग बंद करने के लिए नेतनयाहू और उनके युद्धोन्मादी मंडिमंडल पर दबाव ड़ाल रहे हैं परंतु अभी तक उसका कोई विशेष परिणाम नहीं निकला है। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।