एक फ़िलिस्तीनी महिला मानवाधिकार कार्यकर्ता की हुई गिरफ़्तारी
(last modified Wed, 27 Dec 2023 10:20:32 GMT )
Dec २७, २०२३ १५:५० Asia/Kolkata
  • एक फ़िलिस्तीनी महिला मानवाधिकार कार्यकर्ता की हुई गिरफ़्तारी

फ़िलिस्तीनियों के सामने बहुत ही बेबस होता जा रहा है ज़ायोनी शासन।

ख़ालिदा जर्रार, फ़िलिस्तीन की एक महिला मानवाधिकार कार्यकर्ता हैं।  उन्होंने फ़िलिस्तीनी बंदियों के अधिकारों की रक्षा का भी बेड़ा उठा रखा है।  ख़ालिदा जर्रार को रामल्ला में उनके घर से उठा लिया गया।

अलजज़ीरा टीवी चैनेल की रिपोर्ट के अनुसार ज़ायोनी सैनिकों ने जार्डन नदी के पश्चिमी तट के रामल्ला से फ़िलिस्तीनी मानवाधिकार कार्यकर्ता ख़ालिदा जर्रार को उनके घर से गरिफ़्तार कर लिया। 

इससे पहले भी विभिन्न बहानों से ज़ायोनी सैनिक इस फ़िलिस्तीनी मानवाधिकार महिला कार्यकर्ता को गिरफ़्तार कर चुके हैं।  बताया जाता हे कि यह फ़िलिस्तीनी महिला कार्यकर्ता कई साल तक बिना किसी आरोप में ज़ायोनी जेलों में क़ैद की सज़ा काट चुकी हैं। 

ज़ायोनी सैनिकों ने मंगलवार को इस फ़िलिस्तीनी महिला मानवाधिकार कार्यकर्ता के साथ ही कई अन्य फ़िलिस्तीनियों को भी गिरफ़्तार किया था।  अवैध ज़ायोनी शासन के सैनिक जहां एक ओर ग़ज्ज़ा पर लगातार बमबारी कर रहे हैं वहीं पर वे फ़िलिस्तीन के अन्य क्षेत्रों से बहुत बड़ी संख्या में फ़िलिस्तीनियों को गिरफ्तार भी कर रहे हैं।  ग़ज़्ज़ा पर हमलों के साथ ही हज़ारों की संख्या में फ़िलिस्तीनियों को ज़ायोनियों ने गिरफ़्तार किया है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।