फ़िलिस्तीन का समर्थन, इराक़ से इस्राईल पर ड्रोन हमला
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i131662-फ़िलिस्तीन_का_समर्थन_इराक़_से_इस्राईल_पर_ड्रोन_हमला
इराक़ के प्रतिरोधकर्ता गुटों ने आज सुबह दक्षिणी अवैध अधिकृत फ़िलिस्तीन के एक इलाके पर हमला किया।  
(last modified 2023-12-28T13:44:09+00:00 )
Dec २८, २०२३ १६:०३ Asia/Kolkata
  • फ़िलिस्तीन का समर्थन, इराक़ से इस्राईल पर ड्रोन हमला

इराक़ के प्रतिरोधकर्ता गुटों ने आज सुबह दक्षिणी अवैध अधिकृत फ़िलिस्तीन के एक इलाके पर हमला किया।  

इराक़ के प्रतिरोधकर्ता गुट ने घोषणा की है कि उसने अवैध अधिकृत फ़िलिस्तीन के दक्षिण में स्थित अलयाद ज़ायोनी कॉलोनी को निशाना बनाया है। इस संबंध में ज़ायोनी मीडिया ने दक्षिणी गोलान में एक इमारत पर आत्मघाती ड्रोन हमले की सूचना दी है।

इराक़ के प्रतिरोधकर्ता गुट ने एक बयान में कहा कि उसने ग़ज़्ज़ा की जनता के समर्थन और फ़िलिस्तीनी बच्चों और महिलाओं के नरसंहार के जवाब में बुधवार सुबह पूर्वोत्तरी एरबिल में ज़ायोनी शासन के एक जासूसी केंद्र को भी निशाना बनाया था।

बुधवार शाम को इराकी प्रतिरोधकर्ता गुटों ने भी इराक के एरबिल हवाईअड्डे के पास अमेरिकी सैन्य ठिकाने पर हमला किया था।

इराक़ के प्रतिरोधकर्ता गुट ने सोमवार रात को भी घोषणा की कि उसने उत्तरी इराक में एरबिल प्रांत के हरीर क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर ड्रोन हमला किया। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।