इस्राईल के आतंकी हमले में हमास के बड़े कमांडर शहीद
इस्राईल ने ड्रोन से हमला करके हमास के राजनीतिक कार्यालय के उपाध्यक्ष और हमास के बड़े कमांडर अलआमेरी आरूरी को शहीद कर दिया।
प्राप्त समाचारों के अनुसार इस्राईल ने लेबनान की राजधानी बैरूत के ज़ाहिया क्षेत्र में ड्रोन से हमला किया जिसमें हमास के वरिष्ठ कमांडर और उसके राजनीतिक कार्यालय के उपाध्यक्ष सालेह अलआरूरी शहीद हो गये।
इससे पहले इस्राईल ने उनकी शहादत के लिए कई बार प्रयास किया था और हर बार उसके प्रयास विफल हो गये थे। सालेह अलआरूरी का नाम इस्राईल की वांटेड लिस्ट में सबसे पहले व्यक्तियों में थे।
जायोनी सरकार की धमकी के बाद सालेह अलआरूरी सैनिक वर्दी पहनकर कैमरे के सामने हाज़िर हुए थे ताकि यह बता सकें कि वह जायोनी सरकार की धमकियों से नहीं डरते हैं। इस्राईली समाचार पत्र एदीऊत अहारनोत ने अप्रैल 2022 को एक रिपोर्ट में सालेह अलआरूरी को शहीद किये जाने की मांग की थी और उसका कहना था कि अलआरूरी, हमास और हिज़्बुल्लाह जैसे संघर्षकर्ता गुटों के मध्य कड़ी की भूमिका निभाते हैं।
अभी पिछले वर्ष 31 अक्तूबर 2023 को जायोनी सरकार ने पश्चिमी किनारे के रामल्लाह नगर के निकट शहीद सालेह अलआरूरी के मकान पर हमला करके उसे ध्वस्त कर दिया था। MM
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए