तेल-अवीव में नेतनयाहू के ख़िलाफ़ प्रदर्शन
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i131978-तेल_अवीव_में_नेतनयाहू_के_ख़िलाफ़_प्रदर्शन
शनिवार को तेल-अवीव में एक बार फिर सैकड़ों लोगों ने ज़ायोनी प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतनयाहू के ख़िलाफ़ धरना-प्रदर्शन किया।
(last modified 2024-01-08T09:45:07+00:00 )
Jan ०७, २०२४ ०५:२५ Asia/Kolkata
  • तेल-अवीव में नेतनयाहू के ख़िलाफ़ प्रदर्शन

शनिवार को तेल-अवीव में एक बार फिर सैकड़ों लोगों ने ज़ायोनी प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतनयाहू के ख़िलाफ़ धरना-प्रदर्शन किया।

प्रदर्शकारियों की पुलिस के साथ झड़प के बाद यह प्रदर्शन हिंसक हो गया, जिसमें कई लोगों के ज़ख़्मी होने की ख़बरें हैं।

ग़ज़ा में बंधक बनाकर रखे गए इस्राईली बंधकों के परिजन भी इस विरोध प्रदर्शन में मौजूद थे, जो नेतनयाहू के इस्तीफ़े और समय से पहले चुनाव कराने की मांग कर रहे थे।

दो दिन पहले भी इस्राईली बंधकों के परिजनों और रिश्तेदारों ने तेल-अवीव में सड़क जाम करके युद्ध को समाप्त करने और बंधकों को आज़ाद कराने की मांग की थी।

इस बीच, हमास का कहना है कि बेरूत स्थित उसके कार्यालय के प्रमुख सालेह अल-अरूरी की शहादत के बाद, ग़ज़ा में इस्राईली क़ैदियो की आज़ादी के लिए जारी वार्ताओं को रोक दिया गया है।

ग़ौरतलब है कि 7 अक्तूबर को अवैध क़ब्ज़े वाले इलाक़ों में हमास के ऑप्रेशन के बाद, ज़ायोनी शासन ने ग़ज़ा के ख़िलाफ़ व्यापक युद्ध छेड़ दिया।

तीन महीने से जारी इस लड़ाई में जहां 22,000 से ज़्यादा निर्दोष फ़िलिस्तीनी शहीद हुए हैं, वहीं ज़ायोनी सेना को भी भारी नुक़सान उठाना पड़ा है। msm