ग़ज़ा में 10 इस्राईली सैनिक हताहत
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i131980-ग़ज़ा_में_10_इस्राईली_सैनिक_हताहत
इस्राईली सेना ने शनिवार रात ग़ज़ा में अपने एक अन्य सैनिक के मारे जाने की बात स्वीकार की है।
(last modified 2024-01-07T02:21:02+00:00 )
Jan ०७, २०२४ ०७:५१ Asia/Kolkata
  • ग़ज़ा में 10 इस्राईली सैनिक हताहत

इस्राईली सेना ने शनिवार रात ग़ज़ा में अपने एक अन्य सैनिक के मारे जाने की बात स्वीकार की है।

ज़ायोनी सेना के बयान के मुताबिक़, तेल अवीव के 31 वर्षीय लेफ्टिनेंट कर्नल रॉय योशाई यूसुफ़ मोर्दकै गज़ा पट्टी के उत्तर में हताहत हुआ है।

ज़ायोनी शासन के मुताबक़, ग़ज़ा पर ज़ायोनी सेना के ज़मीमी हमले के बाद से अब तक 177 सैनिक हताहत हो चुके हैं, जबकि 7 अक्तूबर के बाद से अब तक मरने वाले इस्राईली सैनिकों की संख्या 511 तक पहुंच गई है।

सैन्य मामलों के विशेषज्ञों का मानना है कि इस्राईली सेना ग़ज़ा में मारे जाने वाले अपने सैनिकों की सही संख्या छिपा रही है, क्योंकि सही आंकड़ा सामने आने से तेल-अवीव पर युद्ध विराम के लिए दबाव बढ़ जाएगा।

इससे पहले शनिवार को ही इस्राईली सेना ने ग़ज़ा में फ़िलिस्तीनी प्रतिरोधियों के दो अलग-अलग हमलों में अपने 9 सैनिकों के मारे जाने की बात स्वीकार की थी।

शनिवार को ही हिज़्बुल्लाह ने बेरूत स्थित हमास के कार्यालय के प्रमुख सालेह अल-आरूरी की हत्या के जवाब में एक इस्राईली सैन्य अड्डे पर दर्जनों मिसाइल दाग़े। msm