अमरीका को यमनी नौसैनिकों को निशाना बनाने की क़ीमत चुकानी पड़ेगी
यमन की उच्च राजनीतिक परिषद के प्रमुख मेहदी अल-मश्शात ने अमरीका को चेतावनी देते हुए कहा है कि उसे यमनी नौसैनिकों को निशाना बनाने की क़ीमत चुकानी पड़ेगी।
शनिवार को अल-मश्शात ने कहाः अगर अमरीका ने यमनी नौसैनिकों के हत्यारों को सौंपा तो निश्चित रूप से उसे इस अपराध का ख़मियाज़ा भुगतना होगा।
इसी तरह से उन्होंने चेतावी दी कि इस्राईली जहाज़ों को रेड सी से होकर नहीं गुज़रने दिया जाएगा।
यमन की उच्च राजनीतिक परिषद के प्रमुख का कहना था कि यमन के सशस्त्र सुरक्षा बल, रेड सी के संरक्षक हैं और उन्हें यमन की जनता का भरपूर समर्थन हासिल है।
अल-मश्शात ने कहाः अमरीका, विश्व शांति का ठेकेदार बनता था, लेकिन आज वह ख़ुद ही विश्व शांति को ख़तरे में डाल रहा है।
ग़ौरतलब है कि अमरीका के नेतृत्व में 12 देशों ने रेड सी में एक सैन्य गठबंधन का गठन किया है, जिसने बुधवार को एक बयान जारी करके कहा था कि यमन को रेड सी में अपने हमले बंद कर देने चाहिए और अगर उसने ऐसा नहीं किया तो उसके ख़िलाफ़ सैन्य कार्यवाही की जाएगी। msm