ग़ज़ा में 22 इस्राईली सैनिक ढेर
हमास की सैन्य शाख़ा अल-क़स्साम के प्रवक्ता अबू उबैदा का कहना है कि मंगलवार की शाम ग़ज़ा में 22 ज़ायोनी सैनिक हताहत हुए हैं।
अबू उबैदा का कहना था कि अल-क़स्साम के लड़ाकों ने पिछले हफ़्ते 42 इस्राईली सैन्य वाहनों को नष्ट किया था।
अल-क़स्साम ब्रिगेड के लड़ाकों ने मंगलवार को ग़ज़ा के अल-ज़ैतून इलाक़े में इस्राईली सैनिकों को घेर लिया और उन पर तोबड़तोड़ फ़ायरिंग कर दी। इस हमले में कई इस्राईली सैनिक मारे गए और उनका एक वाहन भी नष्ट हो गया।
एक दूसरी घटना में इस्राईली सैनिक जैसे ही दो सुरंगों के दहाने पर पहुंचे, फ़िलिस्तीनी लड़ाकों ने वहां रखा गए विस्फ़ोटकों में धमाका कर दिया, जिसमें कई इस्राईली सैनिक हताहत और घायल हो गए।
अल-क़स्साम ब्रिगेड के प्रवक्ता ने बताया कि फ़िलिस्तीनी लड़ाकों ने इस्राईली हैलिकॉप्टरों पर सतह से हवा में मार करने वाले मिसाइल दाग़े, जिसमें दो इस्राईली हैलिकॉप्टर नष्ट हो गए। msm