ग़ज़ा पर इस्राईल के आक्रमण को 100 दिन पूरे हो गए
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i132176-ग़ज़ा_पर_इस्राईल_के_आक्रमण_को_100_दिन_पूरे_हो_गए
ग़ज़ा पर इस्राईल के आक्रमण को शुरू हुए 100 दिन पूरे हो गए हैं, अभी भी ग़ज़ा पर बमों और मिसाइलों की बारिश जारी है और ज़ायोनी सैनिक अंधाधुंध बच्चों और महिलाओं को निशाना बना रह हैं।
(last modified 2024-01-13T11:55:59+00:00 )
Jan १३, २०२४ १७:२४ Asia/Kolkata
  • ग़ज़ा पर इस्राईल के आक्रमण को 100 दिन पूरे हो गए

ग़ज़ा पर इस्राईल के आक्रमण को शुरू हुए 100 दिन पूरे हो गए हैं, अभी भी ग़ज़ा पर बमों और मिसाइलों की बारिश जारी है और ज़ायोनी सैनिक अंधाधुंध बच्चों और महिलाओं को निशाना बना रह हैं।

इस्राईल के हमलों में अब तक ग़ज़ा पट्टी की कुल आबादी का 4 फ़ीसद हिस्सा मौत की नींद सो चुका है या ज़ख़्मी और या लापता है।

ऐसी स्थिति में मौतों का या तबाही का कुछ भी अंदाज़ा लगाना असंभव है, क्योंकि सबकुछ नष्ट हो चुका है या अभी भी नष्ट किया जा रहा है।

हम निश्चित रूप से जानते हैं कि 7 अक्टूबर के बाद से ग़ज़ा पर किसी भी अन्य इस्राईली युद्ध की तुलना में विनाश की व्यापकता अभूतपूर्व है।

ग़ज़ा के एक फ़िलिस्तीनी पत्रकार और लेखक यूसुफ़ अल-जमाल का कहना हैः मुझे नहीं लगता कि ग़ज़ा में कोई भी कभी इसकी कल्पना कर सकता था, जो अब ज़ायोनी शासन ने फ़िलिस्तीनियों पर अत्याचार किया है।

1948 में ज़ायोनी शासन की अवैध स्थापनी के दौरान फ़िलिस्तीनियों के निष्कासन का ज़िक्र करते हुए उन्होंने कहाः हमने ऐसा विनाश कभी नहीं देखा, यहां तक कि नकबा के दौरान भी। उन्होंने कहाः यह कुछ ऐसा है, जो हमने पहले कभी नहीं देखा। msm