इस्राईल के एक और जहाज़ पर यमनी सेना का हमला
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i132294-इस्राईल_के_एक_और_जहाज़_पर_यमनी_सेना_का_हमला
यमनी सेना ने रेड सी में इस्राईल के एक अन्य जहाज़ के ख़िलाफ़ ऑप्रेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया है।
(last modified 2024-01-17T00:34:36+00:00 )
Jan १७, २०२४ ०६:०४ Asia/Kolkata
  • इस्राईल के एक और जहाज़ पर यमनी सेना का हमला

यमनी सेना ने रेड सी में इस्राईल के एक अन्य जहाज़ के ख़िलाफ़ ऑप्रेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया है।

यमनी सशस्त्र बलों के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल यहया सरी ने मंगलवार को एक बयान जारी करके बताया कि यमन के सुरक्षा बलों ने इस्राईल की ओर जाने वाले ज़ोगराविया जहाज़ को निशाना बनाया है।

सरी का कहना था कि जहाज़ को समुद्र में मार करने वाले मिसाइलों से सीधे निशाना बनाया गया है।

यमनी सेना के प्रवक्ता का कहना था कि यह ऑप्रेशन उस वक़्त अंजाम दिया गया, जब जहाज़ के चालक दल ने यमनी सेना की चेतावनियों को नज़र अंदाज़ किया और संदेशों का कोई जवाब नहीं दिया।

यहया सरी ने एक बार फिर दोहराया कि जब तक ग़ज़ा पर हमले और उसकी घेराबंदी जारी रहेगी, रेड सी और अरब सी में हम इस्राईल की ओर आने-जाने वाले जहाज़ों के ख़िलाफ़ अपनी कार्यवाही जारी रखेंगे।

मंगलवार को ही इससे पहले अल-जज़ीरा टीवी चैनल ने रेड सी में यमनी सेना द्वारा एक जहाज़ को निशाना बनाए जाने की सूचना दी थी।

यूरोपीय देशों समेत दुनिया भर के कई देशों ने अपने जहाज़ों को रेड सी से नहीं गुज़ारने का एलान किया है। msm