ग़ज़ा में दो अन्य इस्राईली सैनिकों की मौत
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i132296-ग़ज़ा_में_दो_अन्य_इस्राईली_सैनिकों_की_मौत
इस्राईली सेना ने उत्तरी ग़ज़ा में अपने दो अन्य सैन्य अधिकारियों के मारे जाने की ख़बर दी है।
(last modified 2024-01-17T03:11:50+00:00 )
Jan १७, २०२४ ०८:३८ Asia/Kolkata
  • ग़ज़ा में दो अन्य इस्राईली सैनिकों की मौत

इस्राईली सेना ने उत्तरी ग़ज़ा में अपने दो अन्य सैन्य अधिकारियों के मारे जाने की ख़बर दी है।

इस्राईली सेना की 87वीं बटालियन की 14वीं स्ट्राइल ब्रिगेड के 32 और 34 वर्षीय दो मेजर फ़िलिस्तीनी लड़ाकों के हाथों मारे गए हैं।

लड़ाई में ज़ायोनी सेना की 52वीं बटालियन के दो अन्य इस्राईली सैनिक गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं।

इस्राईली सेना के हवाले से संयुक्त राष्ट्र संघ का कहना है कि ग़ज़ा में ज़मीनी हमला शुरू होने के बाद से अब तक इस्राईल के 188 सैनिक मारे जा चुके हैं।

इस बीच, ज़ायोनी सेना ने ग़ज़ा पट्टी के ख़ान यूनिस इलाक़े पर हवाई हमला किया है, जिसमें कम से कम 23 फ़िलिस्तीनी शहीद हो गए हैं।

वहीं संयुक्त राष्ट्र संघ का कहना है कि ग़ज़ा में हर व्यक्ति भूखा है, जबकि इस्राईल बमबारी जारी रखे हुए है। msm