हिज़्बुल्लाह की इस्राईल को कड़ी चेतावनी
लेबनान के ताक़तवर इस्लामी आंदोलन हिज़्बुल्लाह ने इस्राईल को चेतावनी दी है कि अगर उसने लेबनान से लगने वाली सीमा पर हमले तेज़ किए तो उसके चेहरे पर ज़न्नाटेदार थप्पड़ रसीद किया जाएगा।
हिज़्बुल्लाह के उप प्रमुख नईम क़ासिम ने शुक्रवार को कहा कि सीमा पर उस वक़्त तक शांति स्थापित नहीं हो सकती, जब तक ग़ज़ा में इस्राईल के हमले जारी हैं।
उन्होंने कहाः दुश्मन जान ले कि हमारा संगठन तैयार है, हम उस आधार पर तैयारी कर रहे हैं कि यह लड़ाई बहुत लम्बी छिड़ सकती है।
इस बीच, वाशिंगटन पोस्ट ने एक पश्चिमी राजनयिक और तीन लेबनानी अधिकारियों के हवाले से बताया है कि इस्राईल, जनवरी के अंत में हिज़्बुल्लाह के साथ जारी लड़ाई में तेज़ी ला सकता है।
ग़ौरतलब है कि 7 अक्तूबर को क़ब्ज़े वाले इलाक़ों में हमास के एक बड़े ऑप्रेशन के बाद से हिज़्बुल्लाह और ज़ायोनी सेना के बीच, फ़ायरिंग और सीमित रॉकेट हमलों का सिलसिला जारी है, जिसके किसी भी समय भरपूर युद्ध में बदलने की आशंका जताई जा रही है। msm