इस्राईली सैन्य ठिकानों पर हिज़्बुल्लाह के मिसाइल हमले
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i132434-इस्राईली_सैन्य_ठिकानों_पर_हिज़्बुल्लाह_के_मिसाइल_हमले
लेबनान के इस्लामी आंदोलन हिज़्बुल्लाह ने क़ब्ज़े वाले उत्तरी इलाक़ों में ज़ायोनी सेना के तीन अड्डों को निशाना बनाया है।
(last modified 2024-01-20T02:25:28+00:00 )
Jan २०, २०२४ ०७:५५ Asia/Kolkata
  • इस्राईली सैन्य ठिकानों पर हिज़्बुल्लाह के मिसाइल हमले

लेबनान के इस्लामी आंदोलन हिज़्बुल्लाह ने क़ब्ज़े वाले उत्तरी इलाक़ों में ज़ायोनी सेना के तीन अड्डों को निशाना बनाया है।

शुक्रवार को हिज़्बुल्लाह ने शबा फ़ार्म के अल-रमसा, अल-समाक़ा और ख़रबा माइर में इस्राईली सेना के अडडों पर मिसाइलों से हमला किया है।

हिज़्बुल्लाह ने एक बयान जारी करके बताया कि प्रतिरोधी संगठन द्वारा दाग़े मिसाइल, सटीक रूप से लक्ष्यों पर जाकर लगे हैं।

इसके अलावा, हिज़्बुल्लाह ने कफ़रशूबा की चोटी पर भी एक ज़ायोनी ठिकाने को निशाना बनाया, जिसमें इस्राईली सेना को जानी और माली नुक़सान होने के समाचार हैं।

इस बीच, अल-जज़ीरा टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक़, इस्राईल में हज़ारों प्रदर्शनकारियों ने ज़ायोनी प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतनयाहू के घर के सामने धरना दिया और उनसे अपने पद से इस्तीफ़ा देने की मांग की।

प्रदर्शनकारियों ने हमास की क़ैद में मौजूद इस्राईली बंधकों के भविष्य के बारे में जानकारी देने और ग़ज़ा में युद्ध विराम की अपनी मांग को भी दोहराया। msm