हमास ने इस्राईल को अब तक का सबसे बड़ा नुक़सान पहुंचाया
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i132628-हमास_ने_इस्राईल_को_अब_तक_का_सबसे_बड़ा_नुक़सान_पहुंचाया
फ़िलिस्तीन के इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन हमास की सैन्य शाखा इज़्ज़ुद्दीन अल-क़स्साम ब्रिगेड ने मंगलवार रात एक रिपोर्ट में अपने विभिन्न अभियानों का उल्लेख करते हुए कहा है कि अल-क़स्साम ब्रिगेड ने ज़ायोनी सेना को भारी नुकसान पहुंचाया है।
(last modified 2024-01-24T13:56:56+00:00 )
Jan २४, २०२४ १८:१८ Asia/Kolkata
  • हमास ने इस्राईल को अब तक का सबसे बड़ा नुक़सान पहुंचाया

फ़िलिस्तीन के इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन हमास की सैन्य शाखा इज़्ज़ुद्दीन अल-क़स्साम ब्रिगेड ने मंगलवार रात एक रिपोर्ट में अपने विभिन्न अभियानों का उल्लेख करते हुए कहा है कि अल-क़स्साम ब्रिगेड ने ज़ायोनी सेना को भारी नुकसान पहुंचाया है।

समा न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, अल-क़स्साम ब्रिगेड के जियालों युवाओं ने पिछले 24 घंटों के दौरान इस्राईली सेना के बारह वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया।

रिपोर्ट में कहा गया है कि इन अभियानों में 24 ज़ायोनी सैनिक मारे गए और 17 अन्य घायल हो गए।

संघर्षकर्ताओं ने इसी तरह उन तीन इमारतों को नष्ट कर दिया जहां ज़ायोनी सेना ने शरण ले रखी थी।

अल-क़स्साम के जियालों ने इसी तरह दुश्मन के कई सैन्य मुख्यालयों और सैन्य उपकरणों को क्षतिग्रस्त कर दिया।

रिपोर्ट के मुताबिक अल-क़स्साम के युवाओं और ज़ायोनी सैनिकों के बीच अलग-अलग इलाकों में भीषण झड़पें जारी हैं। (AK)

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।