अल-अबादी: फ़ल्लूजा में नागरिकों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i13312-अल_अबादी_फ़ल्लूजा_में_नागरिकों_की_सुरक्षा_हमारी_प्राथमिकता_है
इराक़ी प्रधान मंत्री हैदर अल-अबादी ने फ़ल्लूजा में शहर में फंसे नागरिकों की सुरक्षा के लिए शहर को आज़ाद कराने के सैन्य अभियान को धीमा करने का एलान किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun ०१, २०१६ २०:३४ Asia/Kolkata
  • अल-अबादी: फ़ल्लूजा में नागरिकों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है

इराक़ी प्रधान मंत्री हैदर अल-अबादी ने फ़ल्लूजा में शहर में फंसे नागरिकों की सुरक्षा के लिए शहर को आज़ाद कराने के सैन्य अभियान को धीमा करने का एलान किया है।

बुधवार को इराक़ के सरकारी टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार, फ़ल्लूजा के निकट अभियान कक्ष में इराक़ी वरिष्ठ सैन्य कमांडरों से अल-अबादी ने कहा, अगर नागरिकों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता नहीं होती तो इस लड़ाई को बहुत तेज़ी से समाप्त किया जा सकता था।

हालांकि उन्होंने कहा कि इराक़ी सेना ने की टुकड़ियों ने फ़ल्लूजा के उपनगरीय इलाक़ों में डेरा डाल रखा है और विजय बहुत निकट है।

उल्लेखनीय है कि पश्चिमी प्रांत अंबार के फ़ल्लूजा शहर पर दाइश ने जनवरी 2014 में क़ब्ज़ा कर लिया था।

23 मई को इराक़ी सेना ने आतंकवादियों को फ़ल्लूजा से खदेड़ ने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान शुरू किया है। msm