अबकी बार लोगों ने घेरा नेतनयाहू का घर, प्रदर्शन हुआ हिंसक
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i133154-अबकी_बार_लोगों_ने_घेरा_नेतनयाहू_का_घर_प्रदर्शन_हुआ_हिंसक
अवैध ज़ायोनी शासन के हज़ारों लोगों ने नेतनयाहू के विरुद्ध फिर व्यापक प्रदर्शन किया है।
(last modified 2024-02-11T03:34:42+00:00 )
Feb ११, २०२४ ०९:०४ Asia/Kolkata
  • अबकी बार लोगों ने घेरा नेतनयाहू का घर, प्रदर्शन हुआ हिंसक

अवैध ज़ायोनी शासन के हज़ारों लोगों ने नेतनयाहू के विरुद्ध फिर व्यापक प्रदर्शन किया है।

प्रदर्शनकारी, नेतनयाहू के त्यागपत्र की मांग कर रहे हैं।  ज़ायोनी समाचारपत्र हारेत्ज़ के अनुसार शनिवार की रात हज़ारों लोगों ने नेतनयाहू के घर का घेराव किया। 

यह प्रदर्शनकारी नेतनयाहू से बंदियों के आदान-प्रदान के समझौते पर तत्काल हस्ताक्षर करने की मांग कर रहे थे।  इसी साथ वे कह रहे थे नेतनयाहू अपने पद से त्यागपत्र दे और मध्यावधि चुनाव करवाए जाएं।  10 फरवरी की रात को होने वाले यह प्रदर्शन बाद में हिंसक हो गए।

तेलअवीव की पुलिस ने नेतनयाहू का विरोध करने वाले प्रदर्शनकारियों के विरुद्ध बल का प्रयोग किया।  जहां पर कुछ प्रदर्शनकारियों को चोटें आईं वहीं पर कुछ अन्य को गिरफ़्तार कर लिया गया।  प्रदर्शनकारियों का मानना है कि बंदियों के आदान व प्रदान के मामले में ज़ायोनी शासन की ओर से गड़बड़ी की जा रही है।  इससे पहले भी नेतनयाहू के विरुद्ध व्यापक स्तर पर प्रदर्शन हो चुके हैं।

उधर बताया गया है कि हमास के नियंत्रण में मौजूद ज़ायोनी बंदियों की स्वतंत्रता और संघर्ष विराम को लेकर ज़ायोनी शासन, अमरीका, मिस्र तथा क़तर के वार्ताकारों के बीच पेरिस में एक सहमति बनी है।