ईरान के साथ विस्तृत संबन्धों के इच्छुकः हमास
Jun ०२, २०१६ ०६:४८ Asia/Kolkata
फ़िलिस्तीन के इस्लामी प्रतिरोध आन्दोलन हमास ने ईरान के साथ अधिक से अधिक संबन्ध विस्तार पर बल दिया है।
हमास की राजनैतिक शाखा के एक वरिष्ठ पदाधिकारी मूसा अबूमरज़ूक़ ने कहा है कि ईरान एेसा इस्लामी देश है जिसके साथ हमास के संबन्ध आरंभ से रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम इन संबन्धों को अधिक विस्तृत करने के हित में हैं। उन्होंने यह भी कहा कि परस्पर संबन्धों में हम क्षेत्रीय विषयों को सम्मिलित नहीं करते।
हमास के नेता ने कहा कि हम अपने संबन्धों में धर्म, जाति या किसी अन्य विषय को दृष्टिगत नहीं रखते। उनका मानना है कि यह विषय स्वयं उनके लिए और समस्त फ़िलिस्तीनियों के हित में है।
टैग्स