नेतनयाहू के विरोध में उतरी जनता
(last modified Sun, 25 Feb 2024 05:28:36 GMT )
Feb २५, २०२४ १०:५८ Asia/Kolkata
  • नेतनयाहू के विरोध में उतरी जनता

बिनजमिन नेतनयाहू का विरोध अब फिर से पूरे ज़ायोनी शासन में फैलता जा रहा है।

अवैध ज़ायोनी शासन में नेतनयाहू के उसके पद से हटाने का अभियान तेज़ हो गया है। 

तसनीम समाचार एजेन्सी के अनुसार तेलअवीव में हज़ारों लोगों प्रदर्शन करके नेतनयाहू को तत्काल प्रधानमंत्री पद से हटाने की मांग की है।  यह लोग तेलअवीव के कई अलग क्षेत्रों में एकत्रित होकर नेतनयाहू के त्यापत्र की मांग कर रहे हैं।  नेतनयाहू के आवास के बाहर पुलिय और प्रदर्शनकारियों के बीच गंभीर झड़पें हुईं। 

ज़ायोनी शासन में अन्य स्थानों की तुलना में तेलअवीव में नेतनयाहू विरोधी अभियान बहुत तेज़ी से आगे बढ़ रहा है।  पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर उपद्रव फैलाने का आरोप लगाते हुए 18 प्रदर्शनकारियों को गिरफ़्तार कर लिया।  गिरफ़्तार किये गए प्रदर्शनकारियों में कुछ रिटायर्ड सेना के अधिकारी भी शामिल हैं।  इन लोगों के अतिरिक्त  बहुत से कालोनीवासी ज़ायोनी भी नेतनयाहू के विरुद्ध प्रदर्शन कर रहे हैं। 

इसी बीच ज़ायोनी बंदियों के परिजनों ने कल रात फिर इस बात को लेकर प्रदर्शन किया कि बंदियों की आज़ादी के लिए नेतनयाहू और उसका मंत्रीमण्डल कुछ भी नहीं कर रहा है।  यह प्रदर्शनकारी अपने परिजनों की स्वतंत्रता के लिए एक तत्काल समझौते की मांग कर रहे हैं।  वे युद्ध में नेतनयाहू द्वारा अपनाई गई शैली की भी कड़ी आलोचना क रहे हैैं।