यहूदी धर्मगुरु की मस्जिदुल अक़्सा को बर्बाद करने की धमकी
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i13387-यहूदी_धर्मगुरु_की_मस्जिदुल_अक़्सा_को_बर्बाद_करने_की_धमकी
क़ुद्स में उच्च इस्लामी संस्था के प्रमुख शैख़ अकरमा सबरी ने यहूदी धर्मगुरु यहूदा ग़लीक की उस धमकी की आलोचना की है जिसमें उन्होंने मस्जिदुल अक़्सा को बर्बाद करने की धमकी दी थी।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun ०२, २०१६ १५:०७ Asia/Kolkata
  • यहूदी धर्मगुरु की मस्जिदुल अक़्सा को बर्बाद करने की धमकी

क़ुद्स में उच्च इस्लामी संस्था के प्रमुख शैख़ अकरमा सबरी ने यहूदी धर्मगुरु यहूदा ग़लीक की उस धमकी की आलोचना की है जिसमें उन्होंने मस्जिदुल अक़्सा को बर्बाद करने की धमकी दी थी।

यह यहूदी धर्मगुरु ज़ायोनी संसद नेसेस्ट के सदस्य हैं।

यहूदा ग़लीक ने क़ुद्स के इस्लामी वक़्फ़ विभाग को धमकी देते हुए कहा कि अगर यह विभाग मस्जिदुल अक़्सा को पूरी तरह अपने अधिकार में लेने पर डटा रहा और इस स्थल के समय के अनुसार बंटवारे का विरोध किया तो ऐसी स्थिति में सबकुछ खो देगा। इस यहूदी धर्मगुरु ने धमकी दी कि मस्जिदुल अक़्सा और क़ुब्बतुस सख़रा को पूरी तरह तबाह कर देंगे।

क़ुद्स में उच्च इस्लामी संस्था के प्रमुख शैख़ अकरमा सबरी ने कहा कि हम मस्जिदुल अक़्सा के संबंध में अपने अधिकार से पीछे नहीं हटेंगे। इस स्थल में इस्राइलियों का कोई अधिकार नहीं है। हम मस्जिदुल अक़्सा की एक इंच ज़मीन से भी समझौता नहीं करेंगे। (MAQ/N)