इराक़ी सेना के हमले में दाइश के 24 आतंकवादी ढेर
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i13480-इराक़ी_सेना_के_हमले_में_दाइश_के_24_आतंकवादी_ढेर
​​​​​​​इराक़ी सुरक्ष बलों ने पश्चिमी प्रांत अल-अंबार के हीत शहर के निकट तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश के 24 आतंकवादियों को मार गिराया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun ०३, २०१६ १६:१० Asia/Kolkata
  • इराक़ी सेना के हमले में दाइश के 24 आतंकवादी ढेर

​​​​​​​इराक़ी सुरक्ष बलों ने पश्चिमी प्रांत अल-अंबार के हीत शहर के निकट तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश के 24 आतंकवादियों को मार गिराया है।

अल-जज़रीफ़ा सैन्य अभियान के कमांडर मेजर जनरल क़ासिम अल-मोहम्मदी का कहना है कि शुक्रवार को रमादी से पश्चिम में 70 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हीत शहर के निकट दाइश के ठिकाने पर सेना की गोलाबारी में 24 आतंकवादी ढेर हो गए।

पिछले साल दिसम्बर में ही इराक़ी सेना ने अंबार की राजधानी रमादी को दाइश को क़ब्ज़े से आज़ाद करवाया है।

कमांडर ने बताया कि इराक़ी सेना की गोलाबारी में दाइश के 6 आतंकवादी गंभीर रूप से घायल हो गए और उनका ठिकाना पूर्ण रूप से तबाह हो गया।

इराक़ी सैनिक हीत शहर के आसपास के इलाक़ों को दाइश के क़ब्ज़े से आज़ाद कराने के लए अभियान छेड़े हुए हैं। msm