फ़ल्लूजा का सक़लाविया नगर हुआ आज़ाद
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i13528-फ़ल्लूजा_का_सक़लाविया_नगर_हुआ_आज़ाद
इराक़ के फ़ल्लूजा प्रांत के सक़लाविया नगर को आतंकवादियों से चंगुल से मुक्त करा लिया गया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun ०४, २०१६ १२:१२ Asia/Kolkata
  • फ़ल्लूजा का सक़लाविया नगर हुआ आज़ाद

इराक़ के फ़ल्लूजा प्रांत के सक़लाविया नगर को आतंकवादियों से चंगुल से मुक्त करा लिया गया है।

बग़दाद से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार फ़ल्लूजा आप्रेशन के कमांडर यहया रसूल ने शनिवार को घोषणा की है कि उत्तरी फ़ल्लूजा में स्थित सलक़लाविया नगर को दाइश के आतंकवादियों के चंगुल से स्वतंत्र करा लिया गया।

इसी बीच इराक़ के स्वयंसेवी बलों के कमांडर यूसुफ अलकेलाबी ने भी सक़लाविया की स्वतंत्रता की पुष्टि की है।

सक़लाविया की स्वतंत्रता के साथ फ़ल्लूजा के दो महत्वपूर्ण स्ट्रैटेजिक क्षेत्र, पूरी तरह से दाइश के हाथों से निकल गए हैं। इससे पहले 26 मई को संयुक्त अभियान के अन्तर्गत पूर्वी फ़ल्लूजा के अलकरमा क्षेत्र को स्वतंत्र कराया गया था।

रणनैतिक मामलों के जानकार सक़लाविया और अलकरमा क्षेत्रों की स्वतंत्रता को अति महत्वपूर्ण मान रहे हैं।