बैतुल मुक़द्दस के अतिग्रहण की बरसी पर व्यापक प्रदर्शन की अपील
फ़िलिस्तीन के राष्ट्रीय और इस्लामी गुटों ने बैतुल मुक़द्दस के अतिग्रहण की बरसी पर व्यापक स्तर पर प्रदर्शनों की अपील की है।
क़ुदसोना समाचाार एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार, फ़िलिस्तीन के इस्लामी और राष्ट्रीय गुटों ने फ़िलिस्तीनी राष्ट्र की उमंगों पर अपनी प्रतिबद्धता पर बल देते हुए जनता से बैतुल मुक़द्दस के अतिग्रहण की 49वीं बरसी पर आयोजित होने वाले प्रदर्शनों में व्यापक स्तर पर भाग लेने की अपील की है।
ज़ायोनी सैनिकों और पुलिसकर्मियों ने फ़िलिस्तीनी गुटों की इस अपील पर प्रतिक्रिया स्वरूप बैतुल मुक़द्दस और मस्जिदुल अक़सा के आसपास सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं। इस्राईल के सुरक्षा कर्मियों को हाई अलर्ट कर दिया गया है।
ज्ञात रहे कि फ़िलिस्तीन गुट और संस्थाएं पांच जून वर्ष 1967 को बैतुल मुक़द्दस की बरसी पर फ़िलिस्तीनी जनता के साथ विशाल प्रदर्शन करती हैं।
फ़िलिस्तीनियों की ओर से विरोध प्रदर्शनों का आह्वान, एेसी स्थिति में किया गया है कि ज़ाायोनियों के 27 चरंमपंथी गुटों ने कुछ सप्ताह पहले सोशल नेटवर्क पर ज़ायोनियों से पांच जून रविवार को मस्जिदुल अक़सा पर व्यापक हमले की अपील की है। (AK)