तुर्की कर रहा है नुस्रा फ़्रंट को सशस्त्रः रूस
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i13666-तुर्की_कर_रहा_है_नुस्रा_फ़्रंट_को_सशस्त्रः_रूस
रूस के ख़ुफ़िया तंत्र ने बल दिया है कि सीरिया में दाइश और अलक़ायदा की शाखा नुस्रा फ़्रंट के आतंकियों को तुर्की की ओर से हथियार और गोला-बारूद मिल रहे हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun ०५, २०१६ १५:२२ Asia/Kolkata
  • तुर्की कर रहा है नुस्रा फ़्रंट को सशस्त्रः रूस

रूस के ख़ुफ़िया तंत्र ने बल दिया है कि सीरिया में दाइश और अलक़ायदा की शाखा नुस्रा फ़्रंट के आतंकियों को तुर्की की ओर से हथियार और गोला-बारूद मिल रहे हैं।

हमारे संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार, रूस के रक्षामंत्रालय ने शनिवार की रात एक बयान में कहा कि प्रमाणों और साक्ष्यों से पता चलता है कि सीरिया में सक्रिय सशस्त्र गुटों को हथियार और गोला-बारूद उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

रूसी गुप्तचर विभाग की रिपोर्टों से पता चलता है कि दाइश और नुस्रा फ़्रंट के आतंकी फिर से सशक्त हो रहे हैं और उन्हें तुर्की से हथियार गोलाबारूद और सहायता प्राप्त हो रही है।

रूस ने इसी प्रकार सीरिया में उन सशस्त्र गुटों के विरुद्ध सैन्य कार्यवाही आरंभ किए जाने की संभावना के बारे में सूचना दी जिनकी आड़ में नुस्रा फ़्रंट छिप गया है। मास्को ने वाशिंगटन और उन पक्षों की आलोचना की है जो नुस्रा फ़्रंट के दामन से आतंकी कार्यवाहियों का दाग़ धोने का प्रयास कर रहे हैं।

सर्गेई लावरोफ़ ने इस संबंध में कहा था कि रूस का कहना है कि नुस्रा फ़्रंट के विरुद्ध हमले करने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि सीरिया सरकार के विरोधी उनके साथ हैं किन्तु अमरीका के साथ होने वाले समझौते के आधार पर इन विरोधियों को आतंकी ठिकानों से हटना चाहिए किन्तु जैसा हम समझते हैं उनका एेसा इरादा नहीं है। (AK)