सीरियाई जनता को ख़ुश करने वाला रूस व अमरीका का फ़ैसला
सीरियाई राष्ट्रपति की मीडिया सलाहकार ने कहा है कि रूस व अमरीका ने तुर्की व सऊदी अरब के बारे में एेसा फ़ैसला किया है जिससे सीरियाई जनता ख़ुश होगी।
बुसैना शाबान ने कहा है कि जल्द ही क्षेत्र में सऊदी अरब व तुर्की से संबंधित एेसे परिवर्तन आने वाले हैं जो सीरियाई जनता को ख़ुश कर देंगे। उन्होंने अरबी मुहावरे का प्रयोग करते हुए कहा कि वही चीज़ अच्छी होती है जिसका अंजाम अच्छा होता है और पांच साल से जारी सीरियाई जनता के दुख, पीड़ाएं और समस्याएं जल्द ही दूर हो जाएंगी। शाबान ने कहा कि जीत सीरिया की ही होगी और भविष्य सीरियाई राष्ट्र का ही है।
सीरियाई राष्ट्रपति बश्शार असद की मीडिया सलाहकार बुसैना शाबान ने कहा कि वियना में कुछ फ़ैसले किए गए हैं और अमरीका व रूस के बीच प्रस्ताव क्रमांक 2253 के बारे में सहमति हुई है कि सीरिया से मिलने वाले तुर्की की सीमा बंद की जाए ताकि वहां से आतंकी सीरिया में न घुस सकें और न ही उन्हें वहां से हथियार सप्लाई किए जा सकें। उन्होंने कहा कि अलबत्ता अमरीका और संयुक्त राष्ट्र संघ अभी इस सहमति के बारे में कुछ नहीं कह रहे हैं बल्कि वे केवल प्रस्ताव नंबर 2253 पर बल दे रहे हैं जिसमें सीरिया संकट के राजनैतिक समाधान की बात कही गई है। बुसैना शाबान ने संयुक्त राष्ट्र संघ के उस प्रस्ताव की ओर संकेत करते हुए जिसके अंतर्गत सऊदी अरब को यमन के सैंकड़ों बच्चों का जनसंहार करने के कारण बाल अधिकारों के हननकर्ता देशों की सूचि में रखा गया है, कहा कि इस प्रस्ताव ने अमरीका को मजबूर कर दिया कि वह एक बयान जारी करके इस बात को स्वीकार करे कि अंसारुल्लाह आंदोलन न केवल यह कि आतंकी गुट नहीं है बल्कि यमन संकट के समाधान के लिए होने वाली वार्ता का एक अहम पक्ष है। (HN)