फ़ल्लूजा में मिली 400 शवों वाली सामूहिक क़ब्र
इराक़ के फ़ल्लूजा शहर में तकफ़ीरी आतंकवादियों के ख़िलाफ़ जारी कार्यवाही के बीच, सुरक्षा बलों ने उत्तरी फ़ल्लूजा में एक सामूहिक क़ब्र का पता लगाया जिसमें 400 शव बरामद हुए हैं।
सूमरिया न्यूज़ के अनुसार, इराक़ी सुरक्षा और स्वयंसेवी बलों ने रविवार को उत्तरी फ़ल्लूजा के सक़लाविया क्षेत्र के हय्युश शोहदा इलाक़े में इस क़ब्र का पता लगाया।
इराक़ी सूत्रों ने इसी प्रकार फ़ल्लूजा में घरों के भीतर भी कुछ सामूहिक क़ब्रें मिलने की सूचना देते हुए बताया कि कुछ शवों पर गोलियों के निशान थे और कुछ अन्य कार बम के धमाके में मारे गए।
ज्ञात रहे इराक़ी प्रधान मंत्री हैदर अलएबादी के आदेश पर इराक़ी सेना ने स्वयंसेवियों के साथ मिलकर फ़ल्लूजा की आज़ादी का अभियान शुरु किया है जिसमें निरंतर सफलताएं मिल रही हैं। इसी परिप्रेक्ष्य में इराक़ी रक्षामंत्री ख़ालिद अलउबैदी ने शनिवार को सक़लाविया के आज़ाद होने और दाइश को भारी नुक़सान पहुंचने की सूचना दी थी। (MAQ/N)