आतंकवाद के विरुद्ध युद्ध में इराक़ का समर्थन करेंगेः जार्डन
जार्डन नरेश ने आतंकवाद से मुक़ाबले के लिए इराक़ के समर्थन पर बल दिया है।
फ़्रांस प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, जार्डन नरेश अब्दुल्लाह द्वितीय ने सोमवार को इराक़ के विदेशमंत्री इब्राहीम जाफ़री से मुलाक़ात में बल दिया कि उनका देश, आतंकवाद के मुक़ाबले में बग़दाद सरकार का समर्थन करेगा। अब्दुल्लाह द्वितीय ने इस मुलाक़ाता में तकफ़ीरी तत्वों से मुक़ाबले के लिए इराक़ सरकार के प्रयासों का समर्थन किया। उन्होंने दाइश के विरुद्ध इराक़ी सेना की कार्यवाहियों की सराहना की। जार्डन नरेश ने इसी प्रकार इराक़ के साथ द्विपक्षीय संबंधों में विस्तार पर अपने देश की रूची व्यक्त की और बग़दाद के सामने मौजूद चुनौतियों के मुक़ाबले में इस देश की शांति और स्थिरता के समर्थन पर बल दिया।
श्री जाफ़री ने इस मुलाक़ात में बग़दाद के समर्थन के लिए जार्डन की नीतियों और उसकी भूमिका पर आभार व्यक्त किया और कहा कि इराक़, जार्डन को अपना मित्र और विभिन्न चरणों में अपना एेतिहासिक समर्थक समझता है। (AK)