फ़ल्लूजा का हय्युश शोहदा इलाक़ा भी हुआ आज़ाद
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i14020-फ़ल्लूजा_का_हय्युश_शोहदा_इलाक़ा_भी_हुआ_आज़ाद
इराक़ के बद्र संगठन के प्रमुख ने बल दिया कि फ़ल्लूजा की आज़ादी, इराक़ में लड़ाई में मुख्य प्राथमिकता रखती है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun ०८, २०१६ १५:२३ Asia/Kolkata
  •  फ़ल्लूजा का हय्युश शोहदा इलाक़ा भी हुआ आज़ाद

इराक़ के बद्र संगठन के प्रमुख ने बल दिया कि फ़ल्लूजा की आज़ादी, इराक़ में लड़ाई में मुख्य प्राथमिकता रखती है।

इर्ना के अनुसार, हादी आमेरी ने बुधवार को फ़ल्लूजा की आज़ादी पर बल देते हुए कहा कि सशस्त्र सेना के मुख्य कमान्डर के रूप में हैदर अलएबादी ने कहा है कि जब तक फ़ल्लूजा पूरी तरह आज़ाद नहीं हो जाता उस वक़्त तक इराक़ के दूसरे क्षेत्रों में नया मोर्चा न खोलें।

उन्होंने कहा कि करमा और सक़लाविया की आज़ादी के बाद इराक़ी सैनिक अब फ़ल्लूजा के द्वार पर मौजूद हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस शहर से नागरिकों के निकलने से इसकी आज़ादी की पृष्ठिभूमि मुहैया होगी।

यह बयान ऐसी स्थिति में सामने आया है कि इराक़ी रक्षा मंत्रालय ने दो दिन पहले सेना की एक टुकड़ी और सैन्य उपकरण, उत्तरी इराक़ में दाइश के ख़िलाफ़ नया मोर्चा खोलने के लिए भेजे थे।

एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार, फ़ल्लूजा की आज़ादी के अभियान के कमान्डर अब्दुल वहाब साएदी ने कहा कि आतंकवाद निरोधक बल ने फ़ल्लूजा शहर के दक्षिणी भाग में स्थित हय्युश शोहदा इलाक़े को आज़ाद करा लिया है। फ़ल्लूजा अंबार प्रांत के पूरब में स्थित है। साएदी ने बताया कि इस समय हय्युश शोहदा इलाक़ा पूरी तरह सैनिकों के नियंत्रण में है।

ज्ञात रहे कि 23 मई को फ़ल्लूजा की आज़ादी के लिए शुरु हुआ अभियान सफलता के साथ जारी है। (MAQ/N)