फ़िलिस्तीनियों की कार्यवाही के बाद इस्राईल में कड़ी सुरक्षा
ज़ायोनियों के अपराधों के मुक़ाबले में फ़िलिस्तीनी संघर्ष कर्ताओं की साहसिक कार्यवाही ने इस शासन को पश्चिमी तट के किनारे के विभिन्न क्षेत्रों में सुरक्षा के कड़े प्रबंध करने पर बाध्य कर दिया है।
वफ़ा न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार, तेल अवीव के केन्द्र में इस्राईल के युद्धमंत्रालय के निकट दो फ़िलिस्तीनियों की शहादतप्रेमी कार्यवाही के बाद इस्राईली सैनिकों ने पश्चिमी तट के दक्षिणी शहर अलख़लील में सुरक्षा के कड़े प्रबंध कर दिए हैं।
बुधवार की रात होने वाली इस कार्यवाही के बाद कि जिसमें चार ज़ायोनी मारे गये तथा 9 अन्य घायल हुए, अलख़लील शहर में बहुत से सैनिकों को तैनात कर दिया गया और इस शहर को आने जाने वाले समस्त रास्तों को बंद कर दिया गया है। इस शहर की जनसंख्या लगभग 1 लाख बीस हज़ार है। ज़ायोनी सैनिकों ने इस क्षेत्र का घेराव करने के बाद भीतर बस्तियों पर हमले किए। इस प्रकार इस कार्यवाही के बाद, अवैध अधिकृत फ़िलिस्तीन में प्रविष्ट होने के लिए फ़िलिस्तीनियों के लाइसेंस रद्द कर दिए गये। (AK)