कफ़रिया और फ़ूआ के नागरिकों को कठिन स्थिति का सामना
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i14116-कफ़रिया_और_फ़ूआ_के_नागरिकों_को_कठिन_स्थिति_का_सामना
सीरिया के कफ़रिया और अलफ़ूआ शहरों के नागरिकों को आतंकवादियों की ओर से पवित्र रमज़ान के दौरान पैदा स्थिति के कारण बहुत ही कठिन स्थिति का सामना है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun ०९, २०१६ १५:४३ Asia/Kolkata
  • कफ़रिया और फ़ूआ के नागरिकों को कठिन स्थिति का सामना

सीरिया के कफ़रिया और अलफ़ूआ शहरों के नागरिकों को आतंकवादियों की ओर से पवित्र रमज़ान के दौरान पैदा स्थिति के कारण बहुत ही कठिन स्थिति का सामना है।

अल आलम टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार उत्तरी इदलिब के आसपास स्थित कफ़रिया और अलफ़ूआ के नागरिक आतंकी गुटों के परिवेष्टन में हैं और वे इस समय बहुत ही कठिन स्थिति का सामना कर रहे हैं।

आतंकी गुट प्रतिदिन आवासीय क्षेत्रों पर गोलाबारी करते और मार्टर गोले दाग़ते हैं जिसके परिणाम में हर दिन कफ़रिया और अलफ़ूआ के विभिन्न निहत्थे लोग मारे गये और घायल हो गये। यह एेसी स्थिति में है कि परिवेष्टन के कारण कफ़रिया और अलफ़ूआ के नागरिक, दवाओं और आरंभिक चिकित्सा सुविधाओं से वंचित हैं।

आतंकी गुट इन दोनों शहरों के स्कूलों और मस्जिदों को भी अपने हमलों को निशाना बनाते हैं। (AK)