यमनी बलों के हमले में कई सऊदी एजेंट मरे
Jun ११, २०१६ १४:३० Asia/Kolkata
यमन की सेना और स्वयंसेवी बलों के हमले में सऊदी अरब के कई एजेंट मारे गए हैं।
अलआलम की रिपोर्ट के अनुसार यमन की सेना और वहां के स्वयंसेवी बलों ने तइज़ प्रांत के दक्षिण में स्थित मक़बना के क्षेत्र में कई सऊदी एजेंटों को मार गिराया। उत्तरी यमन के जौफ़ प्रांत में भी यमनी सेना और जन समितियों ने सऊदी अरब के भाड़े के सैनिकों पर गोलाबारी की जिसमें कई एजेंट मारे गए। इस हमले में एक सैन्य ठिकाने को निशाना बनाया गया।
दूसरी ओर सऊदी अरब के युद्धक विमानों ने मआरिब प्रांत के बनी रबीह क्षेत्र पर हमला किया। इसी तरह सऊदी अरब की सेना ने हज्जा प्रांत के मरज़क सीमावर्ती क्षेत्रों पर तोपख़ाने से हमला किया। (HN)
टैग्स