दाइश के हमले में सुन्नी क़बीलों के कई लोग हताहत
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i14296-दाइश_के_हमले_में_सुन्नी_क़बीलों_के_कई_लोग_हताहत
आतंकी गुट दाइश ने अपने ताज़ा अपराध में कई इराक़ के सुन्नी क़बीलों के कई लोगों की हत्या कर दी।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun ११, २०१६ १४:४१ Asia/Kolkata
  • दाइश के हमले में सुन्नी क़बीलों के कई लोग हताहत

आतंकी गुट दाइश ने अपने ताज़ा अपराध में कई इराक़ के सुन्नी क़बीलों के कई लोगों की हत्या कर दी।

सूमरिया न्यूज़ के अनुसार इराक़ी सेना ने एक बयान जारी करके बताया है कि आतंकी गुट दाइश ने फ़ल्लूजा के पश्चिम में अलबू सालेह और अलबू हातम नामक दो क़बीलों के लोगों पर फ़ायरिंग कर दी जिसमें इन सुन्नी क़बीलों के तीस लोग हताहत व घायल हो गए। इन क़बीलों के लोग आमेरिया के क्षेत्र की ओर जा रहे थे। हताहत और घायल होने वालों में अधिकतर महिलाएं और बच्चे हैं।

आतंकी गुट दाइश, फ़ल्लूजा के लोगों को शहर से बाहर नहीं निकलने दे रहा है और उन्हें मानवीय ढाल के रूप में प्रयोग कर रहा है ताकि इस नगर को मुक्त कराने की इराक़ी सेना की कोशिश को विफल बना सके। इस गुट ने धमकी दी है कि जो लोग, फ़ल्लूजा से इराक़ी सरकार के नियंत्रण वालों क्षेत्रों की ओर जाने की कोशिश करेंगे, उनकी हत्या कर दी जाएगी।

इराक़ की सेना ने 23 मई से फ़ल्लूजा को दाइश से मुक्त कराने का अभियान चला रखा है। इस अभियान में सेना के अलावा, क़बायली बल, स्वयंसेवी बल और पुलिस के विशेष दस्ते भी शामिल हैं। इराक़ी सुरक्षा बलों ने इस अभियान में अबतक अपने 80 प्रतिशत लक्ष्यों को प्राप्त कर लिया है। (HN)