उत्तरी सीरिया में तुर्की के हवाई हमले जारी
तुर्की के युद्धक विमानों ने सीरिया की हवाई सीमा का उल्लंघन करते हुए इस देश के उत्तरी भाग पर बमबारी की है।
अनातोली समाचार एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार, तुर्की की सेना ने कहा कि वायुसेना के युद्धक विमानों ने उत्तरी सीरिया में आतंकियों के ठिकानों पर हमला किया जिसमें 30 से अधिक आतंकी मारे गये।
इस रिपोर्ट के आधार पर तुर्की के इस हमले में कई आतंकी घायल भी हुए हैं। अंकारा की ओर से सीरिया की वायुसीमा का उल्लंघन एेसी स्थिति में जारी है कि सीरिया के विदेशमंत्री वलीद मुअल्लिम ने हाल में संयुक्त राष्ट्र संघ के नाम अपने पत्र में तुर्की पर हलब के शांत क्षेत्रों में आम नागरिकों पर आतंकी हमले का आरोप लगाया था।
उल्लेखनीय है कि दाइश के आतंकियों ने हालिया वर्षों में अमरीका, तुर्की तथा कुछ पश्चिमी व अरब देशों की वित्तीय व सामरिक सहायता से क्षेत्रीय देशों विशेषकर इराक़ और सीरिया में जघन्य अपराध किए हैं। (AK)