ज़ायोनी मीडिया: लेबनान में सीज़फ़ायर नहीं
पार्स टुडे - वॉशिंगटन में लेबनानी सरकार और ज़ायनी शासन के प्रतिनिधियों के बीच बातचीत और डोनल्ड ट्रंप के तनाव कम करने के लक्ष्य के दावे के बावजूद, ज़ायोनी मीडिया रिपोर्टों का कहना है कि निकट भविष्य में लेबनान में सीज़फ़ायर नहीं होगा।
पार्स टुडे के अनुसार, अख़बार "इज़राइल होम" ने बिना नाम बताए सूत्रों के हवाले से कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के बयानों के बावजूद, लेबनान में जल्द सीज़फ़ायर नहीं होगा।
इज़राइल रेडियो और टेलीविज़न ऑर्गनाइज़ेशन ने यह भी बताया कि इज़राइली सेना कमांड ने ज़ोर देकर कहा है कि उसे सीज़फ़ायर की तैयारी के लिए कोई आदेश नहीं मिला है।
यह तब है जब ट्रंप ने बुधवार रात "ट्रुथ सोशल" नेटवर्क पर एक पोस्ट में लिखा: हम इज़राइल और लेबनान के बीच थोड़ी जगह बनाने की कोशिश कर रहे हैं। msm