इराक़ में तुर्क सैनिकों की उपस्थिति, दइाश से भी ख़तरनाक
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i14374-इराक़_में_तुर्क_सैनिकों_की_उपस्थिति_दइाश_से_भी_ख़तरनाक
इराक़ की संसद में नैनवा प्रांत के सांसद ने अपने देश में तुर्क सैनिकों की उपस्थिति का विरोध किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun १२, २०१६ १२:४३ Asia/Kolkata
  • इराक़ में तुर्क सैनिकों की उपस्थिति, दइाश से भी ख़तरनाक

इराक़ की संसद में नैनवा प्रांत के सांसद ने अपने देश में तुर्क सैनिकों की उपस्थिति का विरोध किया है।

नैनवा प्रांत के सांसद अब्दुर्रहमान लवीज़ी ने इराक़ी समाचार एजेन्सी अलमालूमा से बात करते हुए उत्तरी इराक़ के नैनवा प्रांत के केन्द्र मूसिल सिटी बाशिक़ा क्षेत्र में तुर्क सैनिकों की उपस्थिति के बारे में सचेत किया। उन्होंने कहा कि बाशिक़ा में तुर्क सैनिकों की उपस्थिति, इराक़ में दाइश की उपस्थिति से भी अधिक ख़तरनाक है।

अब्दुर्रहमान लवीज़ी ने कहा कि वह सांप्रदायिक लोग इराक़ के स्वयं सेवी बलों की आलोचना करते हैं, उन्हें नैनवा प्रांत में तुर्क सैनिकों की उपस्थिति पर आपत्ति जताना चाहिए जो एक प्रकार का अवैध क़ब्ज़ा है।

ज्ञात रहे कि तुर्की के दसियों सैनिक 4 दिसंबर वर्ष 2015 को कुर्द पीशमर्गा मिलिशिया को प्रशिक्षण देने के बहाने नैनवा प्रांत के बाशीक़ा क्षेत्र में तैनात हैं।

इराक़ की सरकार ने बारंबार तुर्की की इस कार्यवाही को देश की संप्रभुता का उल्लंघन क़रार देते हुए तुर्क सैनिकों से तुरंत इराक़ से निकलने की मांग की है। (AK)